देहरादून 14 मई। पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें 243 चिकित्सा अधिकारी, 42 फार्मासिस्ट तथा उद्यान विभाग के 22 प्रयोगशाला सहायक एवं मशरूम पर्यवेक्षक शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नियुक्ति पत्र केवल रोजगार का दस्तावेज नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प पत्र है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण राज्य में स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, खासकर दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में, जहां संकट के समय स्वास्थ्य सेवाएं ही लोगों की पहली उम्मीद होती हैं।
सीएम धामी ने नव नियुक्त चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से संवेदनशीलता, समर्पण और सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश में 62 लाख से अधिक कार्ड वितरित किए जा चुके हैं और करीब 12 लाख मरीजों को 2200 करोड़ रुपये से अधिक का कैशलेस उपचार मिल चुका है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए तेजी से कार्य हो रहा है। वर्तमान में 5 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, जबकि 2 निर्माणाधीन हैं। इसके साथ ही 9 नर्सिंग कॉलेज और 3 नर्सिंग स्कूल भी संचालित हो रहे हैं। देहरादून, हल्द्वानी और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है, जबकि हल्द्वानी में आधुनिक कैंसर संस्थान का निर्माण प्रगति पर है। दूरस्थ क्षेत्रों के लिए टेलीमेडिसिन और हेली एंबुलेंस सेवाएं भी चलाई जा रही हैं।
कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य में कीवी, ड्रैगन फ्रूट, हाई डेंसिटी सेब, मशरूम उत्पादन और मधुमक्खी पालन जैसी योजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो रही है। उन्होंने मशरूम उत्पादन को किसानों के लिए आय का बेहतर विकल्प बताया।
वहीं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि नए चिकित्सकों और फार्मासिस्ट की नियुक्ति से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी, खासकर दुर्गम क्षेत्रों में इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, मेयर सौरभ थपलियाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

PHswerte99 is pretty good, I enjoy playing there. Give it a shot, you might get lucky! You can find it here: phswerte99
I’ve been looking for a reliable way to track the banking index and this site makes it so simple. The data is crisp and easy to understand even for someone like me who is just starting out with trading. Definitely my go-to spot now! banksensexindia
PHSpinTime, huh? Heard some good things. Might give it a shot this weekend. Anyone got any favorite games there? You can find it here: phspintime
Hoàn trả không giới hạn của F8bet thực sự là cứu cánh cho những ngày tôi đánh không được may mắn.
Biết đến F8bet quả là chân ái, từ lúc đăng ký đến giờ mình rút tiền không biết bao nhiêu lần rồi.
F8bet thiết kế giao diện cực kỳ thân thiện, người mới cũng thao tác cá cược dễ dàng.
Dịch vụ chăm sóc khách hàng F8bes phải gọi là đỉnh cao, hỗ trợ nhiệt tình bất kể ngày hay đêm.
Bắn cá ở F8BEF đạn rẻ cá dễ chết, chơi giải trí một lúc mà tiền lên vù vù.
F8BEF luôn có các phần quà bất ngờ cho thành viên tích cực, chơi game vui lại có quà.