पुष्कर सिंह धामी को चम्पावत के होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं…

पुष्कर सिंह धामी को चम्पावत के होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं…

देहरादून। जनपद चम्पावत के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से आए होल्यारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की और पारंपरिक अंदाज में उन्हें होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर होल्यारों ने कुमाऊँ अंचल की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का अनुपम प्रदर्शन करते हुए खड़ी एवं बैठकी होली के पारंपरिक लोकगीतों का सुमधुर गायन किया।

मुख्यमंत्री ने सभी होल्यारों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि समृद्ध लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि चम्पावत सहित समूचे कुमाऊँ क्षेत्र की खड़ी और बैठकी होली अपनी विशिष्ट शैली, राग-रागिनियों की शास्त्रीयता और भक्ति भाव से परिपूर्ण प्रस्तुति के कारण देशभर में विशेष पहचान रखती है। यह परंपरा हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर है, जिसे संजोकर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोक कला, लोक संगीत और पारंपरिक उत्सवों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। विभिन्न सांस्कृतिक मंचों, महोत्सवों और आयोजनों के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं तथा समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

इस अवसर पर होल्यारों ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए पारंपरिक मंगल गीत प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह रंगोत्सव सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता, सुख और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कहा कि होली का यह पावन पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, सद्भाव और एकता के रंग में रंगने का संदेश देता है।

145 thoughts on “पुष्कर सिंह धामी को चम्पावत के होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं…

  1. QQ88 xây dựng cộng đồng bet thủ chuyên nghiệp nhờ hệ thống vận hành minh bạch, kèo cược hấp dẫn và nền tảng bảo mật cao. Giải trí mọi lúc, săn thưởng mỗi ngày.

  2. **back biome**

    Backbiome is a naturally crafted, research-backed daily supplement formulated to gently relieve back tension and soothe sciatic discomfort.

  3. I’m still learning from you, but I’m making my way to the top as well. I certainly love reading all that is posted on your website.Keep the aarticles coming. I loved it!

  4. Conoce la plataforma RajaJoy MX y visita rajajoy-mx.com — se trata de la opcion mas confiable.

  5. Se stai cercando una proposta interessante per utenti in Italia https://alfcasinowin.it con una presentazione moderna e ben organizzata puo rappresentare un’opzione valida da esaminare quando cerchi una piattaforma con struttura moderna e pratica per mostrare giochi conosciuti, categorie ben separate, esperienza confortevole, impostazione pratica, accesso rapido e attenzione all’utente.

  6. If you are exploring a platform connected with gambling notes and updates https://plicpad.com with a modern layout and well-arranged information can help you review the available content more efficiently if you want to compare different gambling-related resources through an easy-to-scan notes-style layout, straightforward browsing, solid presentation, modern structure, consistent access and clear organization.

  7. Online gaming directories make it easier for readers to review bonus conditions before registering. spinathlon.gr can appear as a localized gaming page. The strongest pages usually explain things plainly and present details in a clean way.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

!-- Google tag (gtag.js) -->