देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में पेयजल, सीवरेज, नदी पुनर्जीवन, पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थानों के विकास से जुड़ी करीब 24 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
हरिद्वार जिले के भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में 200 हैंडपंप निर्माण के लिए 1.43 करोड़ रुपये, रुड़की शहर की सीवरेज व्यवस्था के लिए 3.16 करोड़ रुपये तथा न्यू हरिद्वार मॉडल कॉलोनी और गोविंदपुरी में क्षतिग्रस्त पेयजल वितरण पाइपलाइन के प्रतिस्थापन के लिए 4.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल की जिला स्तरीय प्रयोगशालाओं में जल गुणवत्ता परीक्षण के लिए ऑटोमैटिक एनालाइज़र सिस्टम की खरीद हेतु 2.54 करोड़ रुपये की योजना को भी मंजूरी दी है।
पर्यावरण संरक्षण के तहत देहरादून की गडूल नदी (सौंग नदी की सहायक) के पुनर्जीवन एवं उपचार कार्यों के लिए 6.02 करोड़ रुपये तथा उत्तरकाशी की कमल गंगा नदी के पुनर्जीवन एवं उपचार के लिए 4.17 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इसके अलावा चम्पावत के ओखलढूंगा झील के संरक्षण एवं विकास कार्यों के लिए 74.38 लाख रुपये, उधमसिंहनगर के नानकमत्ता स्थित बंगाली कॉलोनी के नव निर्मित दुर्गा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 56.51 लाख रुपये, अल्मोड़ा के सेराघाट स्थित मां मंगला भगवती मंदिर परिसर में धर्मशाला निर्माण के लिए 72.83 लाख रुपये तथा हरिद्वार के लालढांग स्थित लाला ओम प्रकाश ज्ञानदीप कन्या इंटर कॉलेज की चारदीवारी निर्माण के लिए 53.18 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की गई है।

F8BET thương hiệu giải trí cùng worl cup 2026
F8BET thương hiệu giải trí cùng worl cup 2026
Very interesting details you have noted, thanks for putting up.