मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए करीब ₹7 करोड़ किए स्वीकृत

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए करीब ₹7 करोड़ किए स्वीकृत

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में सड़क, मंदिर सौंदर्यीकरण, जनसुविधाओं और अन्य विकास कार्यों के लिए करीब ₹7 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियों को मंजूरी दी है। इसके साथ ही चंपावत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कल्याण सिंह अधिकारी की मूर्ति स्थापित करने के लिए ₹32.49 लाख की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन भी किया गया है।

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में एंचोली-जाख मोटर मार्ग पर मोती मार्ग प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए ₹8.93 लाख, चंपावत में सेलागाड से कोटकेन्द्री तक संपर्क मार्ग के लिए ₹40.53 लाख तथा नई टिहरी विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पुलिया नामे पंचायत खडीखाल में सड़क से भारी केमर गांव डाबरा पानी तोक तक आरसीसी खड़ंजा रेलिंग मार्ग के निर्माण के लिए ₹52.06 लाख की स्वीकृति दी है। टिहरी के कार्य के लिए प्रथम किश्त के रूप में ₹31.23 लाख जारी करने का अनुमोदन किया गया है।

पिथौरागढ़ के ध्वज जयंती माता मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवास, पेयजल, शौचालय और मार्ग निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों के लिए ₹97.09 लाख स्वीकृत किए गए हैं। इसकी प्रथम किश्त के रूप में ₹58.25 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। वहीं उत्तरकाशी के पुरोला विधानसभा क्षेत्र के नौगांव विकासखंड में रंवाई घाटी के आराध्य देवी श्री रुद्रेश्वर महाराज मंदिर, बिल्ला नौगांव के सौंदर्यीकरण के लिए ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति दी गई है, जिसमें प्रथम किश्त के रूप में ₹1.07 करोड़ जारी किए जाएंगे।

अल्मोड़ा के सल्ट विधानसभा क्षेत्र में मल्ली मनिला मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹98.80 लाख तथा जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के धौलादेवी विकासखंड के भेटाबडोली में भीमादेवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹98.50 लाख स्वीकृत किए गए हैं। दोनों कार्यों के लिए प्रथम किश्त के रूप में क्रमशः ₹59.28 लाख और ₹59.10 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।

ऊधमसिंह नगर के गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के रामबाग, हरिपुरा और पंचाननपुर में गोविंद मंदिर/धर्मशाला, मसीत मंदिर/धर्मशाला तथा तालाब के पास मंदिर/धर्मशाला निर्माण के लिए ₹2.54 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। प्रथम किश्त के रूप में ₹1.02 करोड़ जारी किए जाएंगे।

पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में नैनीपाताल से नाघर इंटर कॉलेज तक सीसी संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए ₹79.87 लाख स्वीकृत किए गए हैं। इसके लिए प्रथम किश्त में ₹47.92 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। वहीं चंपावत विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मैरोली और बडपास में आंतरिक मार्गों के इंटरलॉकिंग टाइल्स से निर्माण के लिए ₹3.89 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इस कार्य के लिए प्रथम किश्त में ₹1.87 करोड़ जारी किए जाएंगे।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मूर्ति के लिए ₹32.49 लाख

मुख्यमंत्री ने चंपावत जिले के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के बाराकोट विकासखंड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कल्याण सिंह अधिकारी की स्मृति में मूर्ति स्थापित करने के लिए ₹32.49 लाख की धनराशि स्वीकृत करने का भी अनुमोदन किया है।

6 thoughts on “मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए करीब ₹7 करोड़ किए स्वीकृत

  1. I have been surfing online more than 3 hours as of late, but I never discovered any attention-grabbing article like yours. It’s beautiful value enough for me. In my view, if all site owners and bloggers made just right content material as you did, the internet shall be a lot more helpful than ever before.

  2. I am really inspired along with your writing abilities and also with the structure to your weblog. Is this a paid topic or did you modify it your self? Anyway stay up the excellent high quality writing, it is uncommon to peer a nice weblog like this one today..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

!-- Google tag (gtag.js) -->