बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट…

बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में बार एसोसिएशन देहरादून के अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। अधिवक्ताओं ने विशेष रूप से अधिवक्ताओं के हितों के संरक्षण, न्यायालय परिसरों में सुविधाओं के विस्तार तथा न्यायिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

बैठक के दौरान नई आपराधिक संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नई संहिताओं के लागू होने से न्याय प्रणाली अधिक सुदृढ़, त्वरित और जनोन्मुखी बनेगी। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अधिवक्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि न्याय व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार न्यायिक अधोसंरचना के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। न्यायालय परिसरों का आधुनिकीकरण, डिजिटल सुविधाओं का विस्तार, ई-कोर्ट प्रणाली को बढ़ावा देने तथा न्यायिक प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए अनेक पहल की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए बार भवनों के निर्माण, पुस्तकालयों के सुदृढ़ीकरण तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने, न्यायिक प्रक्रियाओं में तेजी लाने और आमजन को सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वस्त किया कि अधिवक्ताओं और बार संगठनों से प्राप्त सुझावों को प्राथमिकता के साथ लिया जाएगा तथा न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

21 thoughts on “बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट…

  1. https://bet365-bet.com.co/
    Bet365 en Colombia tiene una licencia de Coljuegos para ofrecer sus servicios legalmente en el pais, proporcionando una plataforma de casino digital segura que comprende una amplia variedad de tragamonedas, opciones de mesa como blackjack o ruleta y otras opciones de azar, todo con el respaldo de el historial global del operador de apuestas establecida en territorio britanico en 2000.

  2. https://bwin-bet.com.co/
    Bwin Bet se presenta como un casino online y casa de pronosticos deportivos establecido en Colombia desde el ano 2026 , operando bajo la autorizacion de Coljuegos , asegurando asi un ambiente legitimo y confiable para los jugadores .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

!-- Google tag (gtag.js) -->